हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास

चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, जीवन, विपिन, अंकिता सहित अन्य मौजूद

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
हेरिटेज किड्स फैशन शो (सीजन-5) के लिए दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में शुरू। 1 से 16 वर्ष तक के बच्चों को रैंप वॉक, डांस और स्टेज प्रेजेंस की ट्रेनिंग दी जा रही। विशेषज्ञों ने स्किन केयर व आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स।

जयपुर। हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन-5 के दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में शुरू हुए। इन सेशन्स में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, रैंप वॉक, डांस और स्टेज प्रेजेंस से जुड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले दिन बच्चों की मासूम शरारतों, आत्मविश्वास और स्टाइल ने पूरे सेशन को यादगार बना दिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें फिनाले के लिए आत्मविश्वास से भरपूर तैयार करना रहा। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, जीवन, विपिन, अंकिता सहित अन्य मौजूद रहे।

मेकअप ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को ग्रूमिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सादगी के साथ स्टाइल की अहमियत समझाई। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास ध्यान दिया गया, ताकि बच्चे अपनी उम्र के अनुरूप नेचुरल कॉन्फिडेंट नजर आएं। -बच्चों ने सीखी रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप फाइनलिस्ट ग्रूमिंग एक्सपर्ट शगुन भारद्वाज ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां सिखाईं। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मुस्कान के साथ दिए गए पोज़ और आत्मविश्वास से भरी चाल ने सभी का दिल जीत लिया। डांस सेशन में बच्चों को बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम की ट्रेनिंग दी गई, जिसे उन्होंने खेल-खेल में खूब एंजॉय किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में वर्षों पुराना भूमि विवाद मौके पर ही सुलझा। मोजमाबाद की ग्राम पंचायत मांगलवाड़ा में खातेदारों के...
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक, प्रशासन ने रद्द किया एग्जाम
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम
फर्जी छात्रवृत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 46 शिक्षण संस्थान डिबार और ब्लैकलिस्ट