अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम

निवेश और रोजगार सृजन को नई दिशा देने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 13 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण, अनुदान व सब्सिडी के डमी चेक लाभार्थियों को सौंपे। रीको के भूमि आवंटन पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी, ODOP कॉफी टेबल बुक और RAMP पोर्टल का लोकार्पण करते हुए उद्योग, निवेश, स्वरोजगार और रोजगार सृजन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

जयपुर। राजस्थान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए 13 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण, अनुदान और सब्सिडी के डमी चेक लाभार्थियों को वितरित किए। राजधानी जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में रीको की विभिन्न योजनाओं के तहत भूमि आवंटन पत्र एवं ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) कॉफी टेबल बुक तथा रैम्प (RAMP) पोर्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित एवं आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, रैम्प तथा राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को भी सहायता एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। समारोह ने प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को नई दिशा देने का संदेश दिया।

Tags: bhajanlal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग