देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : एक हफ्ते में दूसरी बढ़ोतरी, जानें अब कितनी है कीमत

ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : एक हफ्ते में दूसरी बढ़ोतरी, जानें अब कितनी है कीमत

मध्य पूर्व तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल फिर महंगे हो गए। मंगलवार से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 पहुंचा। 15 मई के बाद एक हफ्ते में दूसरी बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ा।

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी युद्ध और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बदलाव पिछले एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार किया गया है। इससे पहले 15 मई को ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

नई कीमतों के लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 90 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पिछली बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर था।

अन्य महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

 

Read More रक्षा मंत्री ने किया स्पष्ट : देश में किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कोई कमी नहीं, घबराहट में खरीददारी से बचें लोग

Tags: country

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिलाओं के लिए शुरू हुआ जयपुर ब्लिंग, ढोल और संगीत संध्या ने बनाई यादगार शाम महिलाओं के लिए शुरू हुआ जयपुर ब्लिंग, ढोल और संगीत संध्या ने बनाई यादगार शाम
महिलाओं के लिए विशेष समूह जयपुर ब्लिंग की शुरुआत। एफबीएस ब्लिंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने ढोल वादन सत्र...
हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
आवारा कुत्तों से जुड़ा मामला : सुप्रीम कोर्ट का पुराने आदेश में संशोधन से इंकार, एनजीओ की याचिका खारिज
एलन मस्क को झटका, OpenAI और ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमा हारे
आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दावेदारी के लिए जीत जरूरी, लखनऊ के खिलाफ वैभव, यशस्वी और ध्रुव की तिकड़ी मेजबान की ताकत
पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने दिया भरोसा : अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद जारी, कच्चे तेल की कोई कमी नहीं, बाजार हालात के अनुसार हो रही खरीद
ट्रंप के नक्शे से ईरान और अमेरिका तनाव फिर बढ़ा : नक्शे में ईरान की ओर बढ़ते लाल तीर, दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज