मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त

जवाबी कार्रवाई में तस्कर स्कॉर्पियो मौके पर छोड़ जंगल में भागे 

मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त

पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर सीधे 8 राउंड फायर। जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर घने जंगलों में गाड़ी छोड़कर फरार।

उदयपुर। शनिवार देर रात सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर सीधे 8 राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर घने जंगलों में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो से करीब 1 करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय कीमत का 421 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। सायरा थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात रणकपुर रोड पर मजावड़ा के पास विशेष नाकेबंदी कर रखी थी।

देर रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड्स तोड़ते हुए निकलने का प्रयास किया। नाकाबंदी टूटने के साथ ही तस्करों ने पुलिस टीम को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर 3 फायर किए। पुलिस की एक गोली तस्करों की स्कॉर्पियो के पिछले हिस्से के कांच को चीरती हुई निकल गई, जिससे गाड़ी का शीशा पूरी तरह टूट गया।

रात के अंधेरे और घने जंगल का उठाया फायदा
पुलिस की आक्रामक जवाबी कार्रवाई के बावजूद तस्कर क्षतिग्रस्त गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाते रहे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वे रणकपुर के घने जंगलों की तरफ घुस गए। पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा किया। पीछा बढ़ता देख तस्कर घने जंगल में ही स्कॉर्पियो खड़ी कर पेड़ों और पहाड़ियों की ओट में गायब हो गए। पुलिस को लावारिस मिली स्कॉर्पियो की तलाशी में प्लास्टिक के 22 कट्टों में भरा 421 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे स्कॉर्पियो सहित जब्त कर लिया गया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक ढांचागत समझौता 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके तहत दोनों पक्ष 60 दिनों...
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास
कब थमेगा सिलसिला? मुंबई में 111 तो दिल्ली में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आम आदमी के मंथली बजट पर कितना बढ़ेगा बोझ
स्कॉर्पियो से 62 लाख का मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार
आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर
मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई