मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल : श्रवण सिंह बगड़ी

भाजपा 5 जून से चलाएगी प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल : श्रवण सिंह बगड़ी
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को स्वर्णिम काल बताते हुए 5 से 21 जून 2026 तक महा-जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है। इसके तहत "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपण, जनकल्याण शिविर और योग दिवस कार्यक्रम होंगे। अभियान के सफल संचालन हेतु भूपेंद्र सैनी को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

जयपुर, 24 मई 2026। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि इन वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगा।

बगड़ी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। वहीं 8 से 12 जून तक मीडिया संवाद, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, 12 से 20 जून तक जनकल्याण शिविर तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी बूथ स्तर तक जाकर आमजन से संवाद करेंगे।

श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेशभर में पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित होंगी। जनकल्याण शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Read More पश्चिम बंगाल: वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता सोमवार को पेश करेंगे "डबल इंजन सरकार" में पहला बजट, नई सरकार के भविष्य का रोडमैप तैयार

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन आंदोलन बनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Read More करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार

अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति का गठन भी किया गया है। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं नारायण मीणा, अपूर्वा सिंह, ओमप्रकाश भडाना, ज्योति खण्डेलवाल और आशीष चौपड़ा को सह-संयोजक बनाया गया है। साथ ही प्रत्येक जिले में अलग-अलग टोलियों का गठन किया जाएगा।

Read More पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई