पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल

पुलिस और प्रशासन की 8 घंटे समझाइश के बाद नीचे उतारी 

पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
दौसा जिले के राहुवास में रविवार को एक महिला अपने पति की कथित दूसरी शादी के विरोध में हनुमान मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दो दिन बाद पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे।

रामगढ़ पचवारा। दौसा जिले के राहुवास में रविवार को एक महिला अपने पति की कथित दूसरी शादी के विरोध में हनुमान मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दो दिन बाद पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचा और करीब आठ घंटे की समझाइश के बाद महिला को नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार अनीता उर्फ अंगूरी देवी की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही पति से विवाद होने पर वह अपने पीहर में रहने लगी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली। ग्रामीणों के अनुसार महिला अपने पिता और भाई के साथ गांव आई थी। सूचना मिलने पर पंप चालक मौके पर पहुंचा और महिला के भाई को समझाकर नीचे उतार लिया, लेकिन महिला न्याय मिलने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। 

पुलिस ने टंकी के चारों ओर लगाया जाल 
महिला के टंकी से कूदने की आशंका को देख पुलिस ने टंकी के चारों ओर जाल लगाया। थाना अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि महिला एवं उसके परिजनों की रिपोर्ट पर ससुराल वाले के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश