राज काज में क्या है खास, जानें

नजरें कुर्सी पर

राज काज में क्या है खास, जानें
सूबे में इन दिनों कुछ बड़े साहब लोगों पर भी छपास रोग चढ़ा हुआ है।

साहबों को लगा छपास रोग :

सूबे में इन दिनों कुछ बड़े साहब लोगों पर भी छपास रोग चढ़ा हुआ है। ऐसा लगता है कि प्रशासन अब फाइलों से नहीं, कैमरे के एंगल से चल रहा है। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि गुजरे जमाने में बड़े अफसर दौरे पर जाते थे, तो जनता की समस्या सुनते थे, और अब पहले ड्रोन उड़ता है, फिर रील बनती है और अंत में कहीं जाकर समस्या पर चर्चा होती है। कई साहब तो ऐसे भाव में वीडियो बनवाते हैं, मानो वे जिले के कलेक्टर नहीं, किसी ओटीटी सीरीज के हीरो हों। सड़क निरीक्षण भी स्लो मोशन में, मीटिंग भी बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ और गरीब को कंबल देते समय कैमरे की तरफ इमोशनल लुक अलग से। उधर अखबारों में रोज फोटो छप रही है कि साहब ने पौधा लगाया और साहब ने चाय पी तथा साहब ने जनता को देखा। बेचारी जनता भी अब समझदार हो गई है। वह जानती है कि विकास और वायरल में फर्क होता है। आखिर शासन इंस्टाग्राम की स्टोरी नहीं, जमीन पर दिखने वाला काम होता है।

गई भैंस पानी में :

सूबे में इन दिनों राज के कुछ रत्नों का चौघड़िया ठीक नहीं है। उनकी रातों की नींद और दिन का चैन गायब है। वे तो ठीक से खा रहे हैं और नहीं पी रहे हैं। उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें भी साफ दिखाई देने लगी हंै। बेचारों की सुनने वाला भी कोई नहीं है। सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकानेदार और रायपुर मारवाड़ वाले भाई साहब से कुछ उम्मीदें थी, परन्तु उनके पास भी मुस्कराने के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा। पिछले दिनों राज के रत्नों ने अपनी पीडा बताने के लिए एक जाजम पर खुसरफुसर भी की, लेकिन राज के तेवरों के सामने उनकी पार नहीं पड़ी। उन बेचारों को पता थोड़े ही था कि वे जिस साहब पर निशाना साध रहे हैं, वो राज की आंखों का तारा है। अब बेचारों की रही-सही आस भी पूरी हो गई, तो दुबला होना लाजमी है। अब डिनर के बहाने आपस में बतियाते रहते हैं कि जब उपर वालों के यहां ही सुनवाई नहीं है, तो गई भैंस पानी में।

Read More टेंडर में कम कीमत से ज्यादा महत्वपूर्ण है क्वालिटी

नजरें कुर्सी पर :

Read More सशक्त होता भारत, बदलता राजस्थान

राज का काज करने वाले कुछ बडे साहबों के लिए इस बार जेठ का महीना निकलना दूभर हो रहा है। सूर्य देव का उग्र रुप तो उनके पसीने छुड़ा ही रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा पसीने जोड़-बाकी और गुणा-भाग करने में रहा है। यह गणित सूबे की पब्लिक के वेलफेयर के लिए नहीं बल्कि चार महीने बाद खाली होने वाली सबसे साहब की खाली होने वाली कुर्सी के लिए लगाई जा रही है। सचिवालय में एसी की हवा में हर कोई अपने मन लायक साहब के लिए सवामणी बोल रहा है। और तो  और लाइन में लगे साहबों की हर कोणों से समीक्षा करने में भी कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। कई स्याणे तो मैन बिल्डिंग में दूसरे माले पर बैठने वाले साहब अभी से रिझाने में व्यस्त है। एक साहब ने तो पूरा हिसाब लगा कर दिल्ली में बैठे साहब को फोन लगा कर बधाई तक दे दी।

Read More आक्रान्ता मुगलों पर विजय का प्रतीक था हल्दीघाटी युद्ध

एक जुमला यह भी :

पिंकसिटी में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि थोथे थानेदारों को लेकर हैं। डेढ साल पहले छापाखानों में दो दिन तक चर्चा में आए थोथे थानेदारों को भोली भाली पब्लिक भुला चुकी थी, लेकिन गवर्मेंट हॉस्टल के आसपास बने राजस्थानी गेटों को देखकर उनकी याद ताजा हुए बिना नहीं रहती। जुमला है कि इन गेटों और थोथे थानेदारों की घटना के बीच गहरा ताल्लुकात है।

-एल. एल. शर्मा

(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार