जेकेके में शुरू हुई ‘आओ एक्टिंग करें’ वर्कशॉप : छुपे कलाकारों को मिला मंच, रंग साधना थिएटर ग्रुप की पहल से युवाओं में अभिनय सीखने का जोश
वर्कशॉप 25 अगस्त तक चलेगी
रंग साधना थिएटर ग्रुप द्वारा जवाहर कला केंद्र में ‘आओ एक्टिंग करें’ वर्कशॉप शुरू, 25 अगस्त तक चलेगी। 15 वर्ष से अधिक आयु के युवा भाग ले सकते हैं। विवेक माथुर के अनुसार, उद्देश्य रचनात्मक प्रतिभा निखारना और आत्मविश्वास बढ़ाना।
जयपुर। गुलाबी नगरी के कला प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। शहर के रंग साधना थिएटर ग्रुप, जयपुर की ओर से जवाहर कला केंद्र में दो महीने की विशेष एक्टिंग वर्कशॉप आओ एक्टिंग करें की शुरुआत हो गई है। यह वर्कशॉप 25 अगस्त तक चलेगी, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के युवा हिस्सा ले सकते हैं। ग्रुप के फाउंडर विवेक माथुर के अनुसार, इस सघन वर्कशॉप का उद्देश्य युवाओं की छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और मंच का डर दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाना है।
वरिष्ठ कलाकार अभिनय के साथ-साथ लाइटिंग, संगीत-ध्वनि और बैकस्टेज मैनेजमेंट की भी ट्रेनिंग देंगे। वर्कशॉप रोज शाम 4 से 6 बजे तक चलेगी। विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग: राजस्थान विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग के पूर्व छात्र व अनुभवी कलाकार विवेक माथुर और लेखक बिजेंद्र सिंह प्रतिभागियों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाएंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List