पाली-नाडोल-देसूरी सड़क परियोजना के फंड जुटाने में जुटे, वित्त विभाग को भेजेंगे पुनः प्रस्ताव
उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने पाली-नाडोल-देसूरी सड़क परियोजना की लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश। परियोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माध्यम से विकसित किया जाएगा। एनओसी प्रक्रिया जारी, आरएसआरडीसी वित्तीय व्यवस्थाओं पर काम कर रहा।
जयपुर। पाली-नाडोल-देसूरी सड़क परियोजना को शीघ्र गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। परियोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) के माध्यम से विकसित किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। वहीं, राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (RSRDC) बैंकिंग एवं वित्तीय व्यवस्थाओं पर कार्य कर रहा है। वित्त विभाग को प्रस्ताव पुनः भेजने की तैयारी भी की जा रही है।
परियोजना को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निस्तारण कर परियोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jun 2026 16:00:36
राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज। जयपुर, अजमेर, कोटा सहित कई संभागों में तेज आंधी के साथ बारिश, जयपुर में 2...

Comment List