2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'

कांग्रेस ने बताया 'जननायक की लड़ाई'

2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस ने उन्हें जनता की आवाज उठाने वाला जननायक बताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि नीट छात्रों की लड़ाई, संविधान की रक्षा और हर भारतीय की आवाज सत्ता तक पहुंचाना ही उनका मुख्य संकल्प रहा है।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि इस दौरान उन्होंने युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और गरीबों समेत समाज के हर वर्ग की आवाज उठाई तथा सड़क से संसद तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस यात्रा में उन्होंने युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और गरीबों समेत हर वर्ग की आवाज उठाई तथा सड़क से संसद तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस ने कहा कि देश में अन्याय के खिलाफ जननायक की इस लड़ाई में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है और लोगों के हक की आवाज बुलंद करता रहेगा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज मेरे दो वर्ष पूरे हुए हैं। इन दो वर्षों का हर दिन एक ही काम रहा- हर भारतीय की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना। नीट के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।" राहुल गांधी ने कहा, "सड़क से संसद तक आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। सफर लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा।" उन्होंने अपने संदेश का समापन "जय हिंद, जय संविधान " के साथ किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय