Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  

27 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज। जयपुर, अजमेर, कोटा सहित कई संभागों में तेज आंधी के साथ बारिश, जयपुर में 2 इंच पानी गिरा। मौसम विभाग ने 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी।

जयपुर। जयपुर सहित राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो रही है। राजधानी जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बीते दिन तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जयपुर में महज एक घंटे के भीतर करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर और कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में भी 20 से 35 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार भी प्रदेश के 27 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। साथ ही आगामी चार से पांच दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

 

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी  कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
जयपुर में आयोजित ट्रांस-कैथेटर लर्निंग प्रोग्राम में देश-विदेश के हृदय विशेषज्ञों ने बिना चीर-फाड़ वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।...
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल