अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान

सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर मानसिक चिकित्सालय जयपुर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिता। विशेषज्ञों ने नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय बताए। विजेताओं को सम्मानित किया।

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में मानसिक चिकित्सालय, जयपुर के आरआरसी हॉल में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) के तहत जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रो. डॉ. गुंजन सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला नोडल अधिकारी डॉ. गजानंद वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है।

 

युवाओं को जागरूक कर तथा समय पर परामर्श उपचार उपलब्ध कराकर इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। संजय मित्तल ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं नशे से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. महक डॉ. संगीता प्रथम, डॉ. दीपाली द्वितीय तथा डॉ. स्तुति तृतीय रहीं। स्लोगन राइटिंग में रिचपाल सचिन प्रथम तथा मिलन विशाल द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

 

Read More करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) राजस्थान ने जयपुर में त्रिवेणी संगम समारोह आयोजित। निवेश सम्मेलन, नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण...
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना
ब्रिटिश राजशाही का बड़ा खुलासा, किंग चार्ल्स और प्रिंस विलियम ने चुकाया करोड़ों का टैक्स
निवेश, नेतृत्व और सम्मान का संगम : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल राजस्थान का त्रिवेणी आयोजन सम्पन्न
सत्ता में राष्ट्रवादी सरकार : प्रदेश की राष्ट्रवादी विरासत को लाएंगे वापस, अधिकारी बोले- सांस्कृतिक विरासत को देंगे बढ़ावा