निवेश, नेतृत्व और सम्मान का संगम : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल राजस्थान का त्रिवेणी आयोजन सम्पन्न
नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया
जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, राजस्थान द्वारा आयोजित 'निवेश प्रोग्राम - चतुर्थ श्रृंखला', नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण तथा सम्मान समारोह भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, स्वामी बालमुकुन्दाचार्य उपस्थिति रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने बताया नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों और अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं तथा सेवा और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, राजस्थान व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देता है। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।

Comment List