1 जुलाई से जयपुर-नोएडा के बीच रोजाना दो उड़ानें, एक दर्जन नए शहरों से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
प्रतिदिन दो फ्लाइट संचालित होंगी
जयपुर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 जुलाई से उड़ानों का दायरा तेजी से बढ़ने जा रहा है। वर्तमान में एयरपोर्ट से औसतन 8 उड़ानों का संचालन हो रहा है, जो केवल हैदराबाद, बेंगलूरु, अमृतसर और जम्मू के लिए उपलब्ध हैं। अब एयरपोर्ट को जयपुर सहित करीब एक दर्जन नए शहरों से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नई उड़ानें शुरू होने के बाद जयपुर और नोएडा के बीच प्रतिदिन दो फ्लाइट संचालित होंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक और तेज हो जाएगी। इसके अलावा मुंबई, चंडीगढ़, भोपाल, धर्मशाला, श्रीनगर, बरेली और लखनऊ सहित कई अन्य शहरों के लिए भी नियमित उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।
नई सेवाओं के शुरू होने के साथ ही 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 40 उड़ानों का संचालन संभव हो जाएगा। इससे उत्तर भारत की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बल मिलेगा और यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर के अतिरिक्त एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। विमानन क्षेत्र के विस्तार के साथ व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Comment List