जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र

बाजारों में पारंपरिक फैब्रिक्स की रिकॉर्ड डिमांड

जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र

कभी चमकदार और भारी फैब्रिक्स के लिए मशहूर बाजार अब हल्के, आरामदेह और त्वचा को राहत देने वाले कॉटन, लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंटेड आउटफिट्स की ओर मुड़ गया। गर्मी का असर लोगों की खरीदारी पर भी नजर आ रहा।

जयपुर। कभी चमकदार और भारी फैब्रिक्स के लिए मशहूर बाजार अब हल्के, आरामदेह और त्वचा को राहत देने वाले कॉटन, लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंटेड आउटफिट्स की ओर मुड़ गया है। गर्मी का असर लोगों की खरीदारी पर भी नजर आ रहा है। लोग अब ऐसे कपड़े चुन रहे हैं जो स्टाइलिश और आरामदायक भी रहें। इस सीजन में कॉटन कुर्ते, लिनन शर्ट-टीशर्ट, फ्लोई ड्रेसेज और राजस्थान के पारंपरिक सांगानेरी व बगरू प्रिंट की मांग अचानक बढ़ गई है। फैशन विशेषज्ञों का कहना है कि युवा वर्ग अब केवल ब्रांडेड कपड़ों के पीछे नहीं भाग रहा, बल्कि सस्टेनेबल फैशन और लोकल आर्ट को भी महत्व दे रहा है।

इस बार कॉटन और लिनन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक अब आराम को प्राथमिकता दे रहे हैं। जहां तीन-चार महीने पहले कॉटन लिनन के 40 कॉस्ट्यूम सेल होते थे, वहीं अब 200 से अधिक रोजाना सेल हो रही है।
-सुनील सिंघल 
(दुकानदार-हल्दियों का रास्ता)

नियॉन टी-शर्ट बहुत ज्यादा ट्रेंड में है, जहां ये पहले पांच प्रतिशत बिकती थी। वही अब इसकी बिक्री में 75 प्रतिशत ज्यादा सेल बढ़ गई है। गर्मियों में ये बहुत ज्यादा आरामदायक होने के कारण यूथ की पहली पसंद रहती है।
-पीयूष कुलश्रेष्ठ (व्यापारी-प्रतापनगर)

फैशन की दुनिया में इन दिनों स्पेशली यूथ में नियॉन और पेस्टल कलर्स का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ब्राइट नियॉन शेड्स जहां लुक में बोल्डनेस और एनर्जी जोड़ते हैं, वहीं सॉफ्ट पेस्टल टोन आउटफिट को एलिगेंट और क्लासी बनाते हैं। कॉलेज से लेकर पार्टी और सोशल मीडिया रील्स तक, यह ट्रेंड युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। यही वजह है कि डिजाइनर भी अपने नए कलेक्शन में इन रंगों को खास जगह दे रहे हैं।
-प्रियंका गुप्ता (फैशन डिजाइनर)

Read More ओवरलोड वाहनों पर टोल प्लाजा पर होगी सख्ती, जुर्माना वसूली प्रणाली लागू

ठंड के मौसम में कॉटन की 5-6 थान रोजाना बिकती थी, लेकिन जैसे-2 गर्मी का मौसम आया ये बिक्री 25-30 थान हो गई है।
-विकास (व्यापारी-सोड़ाला)

Read More बिचून में बनेगा माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, माटी कलाकारों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

नियॉन और पेस्टल रंगों का यूनिक कॉम्बिनेशन फैशन के बदलते ट्रेंड की सबसे बड़ी पहचान बन गया है। नियॉन कलर्स जहां ग्लैमरस और आकर्षक लुक देते हैं, वहीं पेस्टल शेड्स सादगी और रॉयल एहसास जोड़ते हैं। कैज़ुअल वियर से लेकर फैशन शो तक, यह कलर ट्रेंड हर जगह स्टाइल स्टेटमेंट बनकर उभर रहा है।
-अर्चना अग्रवाल 
(हेरिटेज किड्स फैशन शो आयोजक)

Read More रंगदारी और मादक पदार्थ तस्करी में 4 चार गिरफ्तार, चाकूबाजी के आरोपी भी शामिल

लिनन शर्ट्स और हल्के फैब्रिक्स ऑफिस व डेली वियर दोनों के लिए बेहतर हैं। गर्मियों के मौसम में बच्चों के लिए कॉटन के कपड़ों को ज्यादा प्राथमिकता देती हूं।
-संतोष शर्मा (गृहिणी) 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू होने की उम्मीद से सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी...
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है आज भाव ?
राज काज में क्या है खास, जानें
पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, कहा- पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका
जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र