अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी

कोई जनहानि नहीं

अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी फेज-1 स्थित प्लास्टिक दाना निर्माण फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि बुझाने के लिए खुशखेड़ा और तिजारा से कई दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

अलवर। राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गिरधर रोलरेप प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को रात में भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रात करीब साढ़े बजे लगी और कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें शहर में दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। कंपनी में प्लास्टिक दाना निर्माण का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही भिवाड़ी नगर परिषद और रीको फायर विभाग की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सूत्रों ने बताया कि स्थिति गंभीर होने पर तिजारा, खैरथल और खुशखेड़ा सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने में जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह नियंत्रण मिलने के बाद ही घटना की जांच शुरू की जाएगी। अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। सू्त्रों ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकड़ा आग बुझने के बाद ही सामने आ सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित