हनुमानगढ़ में बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-बारिश और हीटवेव अलर्ट
5 जिलों में यलो अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली। हनुमानगढ़ में सुबह अचानक बादल छाए और रुक-रुककर लगभग एक घंटे तक बारिश। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत।
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली। हनुमानगढ़ में सुबह अचानक बादल छाए और रुक-रुककर लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को राजस्थान के 6 जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए 3 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इससे पहले रविवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर में दिनभर लू का असर बना रहा। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में तेज आंधी, बादल छाने और हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं, जोधपुर और उदयपुर संभाग में अगले कुछ दिन गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है।

Comment List