विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन

जोधपुर में सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र

विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन

विवेकानन्द केंद्र, जोधपुर द्वारा 25 से 31 मई 2026 तक गीता भवन में सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम, ध्यान और विश्राम तकनीक सिखाई जाएगी, जिससे प्रतिभागी तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जी सकेंगे।

जोधपुर। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते मानसिक दबाव के बीच लोगों को तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने की राह दिखाने के उद्देश्य से विवेकानन्द केंद्र, कन्याकुमारी शाखा जोधपुर द्वारा 25 मई से 31 मई 2026 तक सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र का आयोजन गीता भवन, जोधपुर में किया जाएगा। केंद्र के नगर प्रमुख ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों से प्रेरित यह विशेष योग सत्र व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए योग, प्राणायाम एवं ध्यान अत्यंत प्रभावी साधन हैं। 

शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को तनावमुक्त जीवन जीने की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक विधियां सिखाई जाएंगी। योग प्रमुख ने बताया कि सात दिवसीय सत्र में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, विश्राम तकनीक, सकारात्मक चिंतन तथा दैनिक जीवन में तनाव नियंत्रण के सरल उपायों का अभ्यास कराया जाएगा। शिविर में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संवर्धन एवं मानसिक शांति से जुड़े उपयोगी सुझाव भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने इच्छुक नागरिकों से शीघ्र पंजीयन करवाने की अपील की है। पंजीयन विवेकानन्द केंद्र, गीता भवन में जाकर करवाया जा सकता है। केंद्र ने जोधपुरवासियों से इस सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र में सहभागी बनकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश