ओमान में भारतीय नागरिक की मौत: दुक्म पोर्ट पर जहाज में बिगड़ी तबीयत ; शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज, दूतावास परिवार और अधिकारियों के संपर्क में

शव को भारत लाने की कोशिशें तेज

ओमान में भारतीय नागरिक की मौत: दुक्म पोर्ट पर जहाज में बिगड़ी तबीयत ; शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज, दूतावास परिवार और अधिकारियों के संपर्क में
ओमान में भारतीय दूतावास ने 'एमटी सेलेस्टियल' जहाज पर सवार भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन के निधन की पुष्टि की है। दूतावास ने बताया कि उनकी मृत्यु चिकित्सकीय दिक्कतों के कारण हुई। शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए जहाज प्रबंधन और परिवार के साथ लगातार संपर्क साधा जा रहा है।

मस्कट। ओमान में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि दुक्म बंदरगाह पर मौजूद जहाज 'एमटी सेलेस्टियल' पर सवार भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की चिकित्सकीय दिक्कतों के कारण मौत हो गयी है। दूतावास ने आधिकारिक बयान में कहा, "एक भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की चिकित्सकीय दिक्कतों के कारण मौत हो गयी। उनका शव अभी दुक्म पोर्ट पर 'एमटीसेलेस्टियल' जहाज पर ही है।" दूतावास ने कहा कि वह जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में है और सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

दूतावास ने कहा, "दूतावास भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन (जिनकी चिकित्सकीय दिक्कतों के कारण दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई) के परिवार के सदस्यों, जहाज के क्रू सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।" अधिकारियों ने बताया कि उनके शव को जल्द से जल्द जहाज से उतारकर भारत वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं। दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "इस मुश्किल समय में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।" बयान के अनुसार अधिकारी और दूतावास शव को वापस लाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल
भारतीय वायु सेना के विमान ने एक गंभीर मरीज को सूरतगढ़ से जयपुर सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया। जयपुर एयरपोर्ट पर विशेष...
गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार
मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर झुका ईरान, जहाज़ों से टोल नहीं लेने पर बनी सहमति
हाजियों को छोड़कर लौट रहे विमान से टकराया पक्षी, आधे घंटे में जयपुर लौटना पड़ा
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का मेगा रोजगार मेला: 150 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका, हजारों युवाओं को इंटरव्यू और उसी दिन मिल सकते हैं ऑफर लेटर
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी: 3 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त 
ओमान में भारतीय नागरिक की मौत: दुक्म पोर्ट पर जहाज में बिगड़ी तबीयत ; शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज, दूतावास परिवार और अधिकारियों के संपर्क में