राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का मेगा रोजगार मेला: 150 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका, हजारों युवाओं को इंटरव्यू और उसी दिन मिल सकते हैं ऑफर लेटर

युवाओं की सीधी भर्ती

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का मेगा रोजगार मेला: 150 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका, हजारों युवाओं को इंटरव्यू और उसी दिन मिल सकते हैं ऑफर लेटर
पार्टी नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस 19 जून को मेगा रोजगार मेला आयोजित करेगी। तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले इस निशुल्क जॉब फेयर में करीब 150 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर युवाओं को तुरंत ऑफर लेटर सौंपेंगी। पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी है।

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने 19 जून को पार्टी नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा रोजगार मेला आयोजित करने की घोषणा की है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। चिब ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें विभिन्न मुद्दों में उलझाया जा रहा है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और उनके परिवार कोचिंग और पढ़ाई पर बड़ी रकम खर्च करते हैं लेकिन अंत में पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सरकार बेरोजगारी का कोई ठोस समाधान नहीं दे पा रही है, युवा कांग्रेस रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेगा रोजगार मेला आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि 19 जून को होने वाले इस आयोजन में करीब 150 कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का मौके पर ही इंटरव्यू लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑफर लेटर भी दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, ताकि रोजगार मेले के दौरान या ऑफर लेटर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान किया जा सके।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पहला आयोजन नहीं है। पिछले वर्ष भी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस मेले में करीब 18 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग सात हजार युवाओं को ऑफर लेटर मिले थे। इसके अलावा जयपुर और पटना में भी इसी तरह के रोजगार मेलों का सफल आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कराया जा सकता है। इच्छुक युवा भारतीय युवा कांग्रेस की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले से पंजीकरण नहीं करा पाएंगे, वे 19 जून को आयोजन स्थल पर पहुंचकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। जॉब फेयर में पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी