कांगो में इबोला का कहर गहराया : संक्रमितों की संख्या 1000 पार, 254 मौतों से बढ़ी वैश्विक चिंता

इबोला से निपटने के प्रयास सक्रिय

कांगो में इबोला का कहर गहराया : संक्रमितों की संख्या 1000 पार, 254 मौतों से बढ़ी वैश्विक चिंता
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में इबोला के पुष्ट मामले 1,003 हो गए हैं, जिनमें 254 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 25.3% दर्ज की गई है। वर्तमान में 365 मरीज आइसोलेशन में हैं, जबकि 100 ठीक हो चुके हैं। संक्रमण रोकने के लिए निगरानी और सामुदायिक संपर्क तेज कर दिया गया है।

किंशासा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में इबोला के पुष्ट मामलों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गयी है और इस वायरस के संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 254 पहुंच गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। डीआरसी (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इबोला संक्रमण के 1,003 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 254 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर (केस फेटेलिटी रेट) 25.3 प्रतिशत दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 365 मरीज वर्तमान में आइसोलेशन में या अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 100 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन प्रभावित प्रांतों में मरीजों के संपर्क में आये लोगों की निगरानी दर 58 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने कहा कि मामलों में वृद्धि के बावजूद इबोला से निपटने के प्रयास सक्रिय हैं। इसके तहत निगरानी बढ़ायी गयी है। सामुदायिक संपर्क तेज किया गया है और मामलों के प्रबंधन तथा जांच क्षमता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
जयपुर के शिवदासपुरा में महिला बीना देवी बैरवा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। आभूषण लूटने के लिए भतीजे...
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
अमेरिका का समुद्र में बड़ा एक्शन : कथित ड्रग तस्करी जहाज़ पर हमला; दो ढेर, सैन्य कार्रवाई पर उठे सवाल
जेएलएनएच में दवा वितरण हुआ डिजिटल: ऑनलाइन डिमांड व्यवस्था लागू, कंप्यूटर प्रशिक्षण के अभाव में नर्सिंगकर्मी चिंतितं
चीन का अमेरिका पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 46 अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों की खरीद पर लगाया प्रतिबंध
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: जयराम ने लगाया ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में हेराफेरी की राजनीति का आरोप