कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार

एसपी मोनिका सेन ने बताया कि अपराध में दो सगे भाई

कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार

उपखंड मुख्यालय के समीप भारती करदी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या कर गहने लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। वारदात में ज्वेलरी के लिए महिला के दोनों पैर काट दिए थे।

मारवाड़ जंक्शन। उपखंड मुख्यालय के समीप भारती करदी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या कर गहने लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। वारदात में ज्वेलरी के लिए महिला के दोनों पैर काट दिए थे। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि अपराध में दो सगे भाई, भरत भाई पुत्र जाला भाई उम्र 22 साल कबाड़ी की दुकान पर मजदूरी करता है। आरोपी आश्रम शाला प्रांतीज नानंदपुर साबरकांठा जिला गुजरात हाल योगी मन मंदिर के पास संतोषी नगर अहमदाबाद गुजरात मूल निवासी बिठौड़ा कला मारवाड़ जंक्शन का रहने वाला है।

दूसरा आरोपी राजू पुत्र जल भाई उम्र 25 साल को मिट्टी के बर्तन की दुकान मैसूर रोड बिदठी, बेंगलुरु कर्नाटक मूल निवासी बिठौड़ा कला मारवाड़ जंक्शन को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद बेंगलुरु चले गए थे, जहां से पुलिस इन्हें पड़कर लाई। दोनों सगे भाई हैं जिन्होंने गहनों के लूट के लिए बातों में उलझा वृद्धा की कूंट से कई बार वार कर हत्या कर दी। आरोपी मजदूरी के लिए बेंगलुरु क्षेत्र में रहते हैं। घटना के समय मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। 1 अप्रैल को सुनसान इलाके में वृद्धा को अकेला देख लूट की योजना बनाई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
क्षेत्र में खेजड़ी जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई का मामला सामने आया। कुंतासर और कितासर भाटियान गांवों...
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर