Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  

अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली

Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  

राजस्थान में गर्मी तेज और तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा। बाड़मेर में सीजन का पहला 41 डिग्री दर्ज। जयपुर सहित कई जिलों में लू का असर बना हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक राहत नहीं और तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता, जिससे जनजीवन प्रभावित।

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। आसमान से मानो आग बरस रही है। पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। बाड़मेर में इस सीजन पहली बार पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा है। आज भी सीमावर्ती जिलों सहित अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। राजधानी जयपुर में भी तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। यहां पारा आने वाले कुछ दिनों में 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1800 रुपए बढ़कर 1,56,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 1600 रुपए तेज होकर 1,46,600 रुपए प्रति...
सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा
ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण, थोक मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंची
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा