ठहाकों और रंगों के संग सजा हास्य कवि सम्मेलन 2026, होली स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह

माहेश्वरी समाज फागोत्सव: ठहाकों और रंगों से सजी सांस्कृतिक शाम

ठहाकों और रंगों के संग सजा हास्य कवि सम्मेलन 2026, होली स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह

जयपुर के तक्षशिला ऑडिटोरियम में श्री माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित 'हास्य कवि सम्मेलन 2026' ऐतिहासिक रहा। ख्यातनाम कवियों की प्रस्तुतियों और होली स्नेह मिलन ने 1500 से अधिक समाज बंधुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष उमेश सोनी ने शिक्षा और सेवा के संकल्प दोहराए, जबकि यूट्यूब लाइव के जरिए वैश्विक स्तर पर समाज इस उत्सव से जुड़ा।

जयपुर। श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन – 2026 एवं होली स्नेह मिलन का आयोजन जवाहर नगर स्थित तक्षशिला ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे सभागार में रंग, उमंग और ठहाकों की गूंज सुनाई दी।

समाज महामंत्री सीए रोहित परवाल ने बताया कि देश के ख्यातनाम कवियों—शशिकांत यादव, गौरव शर्मा, दीपिका माही, राजकुमार बादल, रामबाबू सिकरवार, दीपक पारीक, सपना सोनी एवं प्रहलाद चांडक—ने हास्य, व्यंग्य, गीत और ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उनकी रचनाओं ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शक लगातार तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

समाज अध्यक्ष उमेश सोनी ने अपने संबोधन में समाज के विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सेवा, संगठन और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज को और अधिक संगठित एवं प्रगतिशील बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम संयोजक मनीष मोदानी ने बताया कि फागोत्सव के अंतर्गत प्रस्तुत होली गीतों और सांस्कृतिक झलकियों ने वातावरण को और अधिक रंगीन बना दिया। मातृशक्ति और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आयोजन की विशेष आकर्षण रही।

Read More सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है भाव

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों एवं समाज बंधुओं के लिए ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। लगभग 1500 से अधिक समाज बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश में बसे समाजजन भी इस उत्सव से जुड़ सके। अंत में पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तंज, कहा- नकली संत बांट रहे असली संतो को सर्टिफिकेट

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ