बर्लिन में फहराएगा राजस्थान का परचम, ‘रेगिस्तान से राइन नदी’ तक होगा पर्यटन संवाद

आईटीबी बर्लिन 2026: वैश्विक मंच पर चमकेगी राजस्थान की विरासत

बर्लिन में फहराएगा राजस्थान का परचम, ‘रेगिस्तान से राइन नदी’ तक होगा पर्यटन संवाद

पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के नेतृत्व में राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल 3-5 मार्च तक जर्मनी के आईटीबी बर्लिन में 'रेगिस्तान से राइन' थीम के साथ शाही आतिथ्य पेश करेगा। यूरोप से आने वाले 30% विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु बी-टू-बी बैठकों और 'लिविंग हेरिटेज' मॉडल पर जोर दिया जाएगा, जिससे प्रदेश के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।

जयपुर। पर्यटन विभाग 3 से 5 मार्च तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगा। ‘रेगिस्तान से राइन नदी  तक’ थीम के साथ प्रदेश की विरासत, संस्कृति, सतत पर्यटन मॉडल और शाही आतिथ्य की झलक अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत की जाएगी।

पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के नेतृत्व में विभाग का प्रतिनिधिमंडल यूरोपीय बाजार, विशेषकर जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम जैसे प्रमुख स्रोत देशों में राजस्थान की ब्रांडिंग को और मजबूत करेगा। पर्यटन आयुक्त रियाड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान ‘लिविंग हेरिटेज’ के रूप में है, जहां किले-महल, लोकसंस्कृति, उत्सव, वन्यजीव और मरुस्थलीय जीवन आज भी जीवंत अनुभव के रूप में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ती ‘सस्टेनेबल’ और ‘अनुभव आधारित’ पर्यटन की मांग के बीच राजस्थान और जर्मनी के बीच यह संवाद नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।  पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के साथ प्रतिनिधि मंडल में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक पवन जैन व संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह  भी शामिल हैं। 

पर्यटन आयुक्त रियाड़ ने कहा कि राजस्थान की कोशिश है कि यहां आने वाला हर पर्यटक अमिट अनुभव लेकर लौटे। यूरोप में लक्षित प्रचार और निरंतर संवाद से आने वाले वर्षों में पर्यटक आगमन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि रेगिस्तान की सुनहरी आभा और राइन नदी व तटीय हरियाली के बीच यह जुड़ाव केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कृति, पर्यावरण और आर्थिक सहयोग का सशक्त सेतु है। आईटीबी बर्लिन में राजस्थान की भागीदारी भविष्य की वैश्विक साझेदारियों की दिशा तय करने वाली साबित होगी।

यूरोप से मजबूत होता जुड़ावः-

Read More लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025: प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क सौ रुपए निर्धारित, 8 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज

वर्ष 2025 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में कुल 19,45,068 विदेशी पर्यटक यात्राएं दर्ज की गईं। इनमें से 5,75,968 पर्यटक प्रमुख 25 यूरोपिय देशों से की गई।  जो कुल विदेशी पर्यटकों का लगभग 29.6 प्रतिशत है। यह दर्शाता है कि यूरोप, राजस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च-क्षमता वाला बाजार है।
जर्मनी 82,703 पर्यटक यात्राओं के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जो यह संकेत देता है कि जर्मन बाजार राजस्थान बेहद खास है। 

Read More परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में बस ऑपरेटरों की होगी हड़ताल, 38 हजार बसें रहेंगी बंद

प्रमुख 25 यूरोपिय देश

Read More राजस्थान विधानसभा : गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का मुद्दा सदन में गूंजा, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन

1. यूनाइटेड किंगडम – 1,33,978
2. फ्रांस – 1,31,270
3. जर्मनी – 82,703
4. इटली – 71,636
5. स्पेन – 38,841
6. आयरलैंड – 26,864
7. बेल्जियम – 20,629
8. स्विट्जरलैंड – 14,605
9. पोलैंड – 14,471
10. पुर्तगाल – 5,600
11. डेनमार्क – 4,664
12. स्वीडन – 4,093
13. नॉर्वे – 3,714
14. रोमानिया – 3,660
15. ग्रीस – 2,826
16. हंगरी – 2,678
17. चेक गणराज्य – 2,544
18. फिनलैंड – 2,351
19. बुल्गारिया – 1,944
20. स्लोवेनिया – 1,687
21. लिथुआनिया – 1,295
22. यूक्रेन – 1,242
23. सर्बिया – 1,023
24. एस्टोनिया – 994
25. लक्ज़मबर्ग – 656

 आईटीबी में प्रमुख लक्ष्यः- 
आईटीबी बर्लिन में भागीदारी के दौरान यूरोपीयन टूर ऑपरेटरों से बी-टू-बी बैठकें, 
सांस्कृतिक पर्यटन का प्रचार, 
सस्टेनेबल टूरिज्म, नए पर्यटन सर्किट और अनुभव आधारित पैकेज का प्रस्तुतीकरण है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी  जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पड़ोसी ने विवाहिता...
जीएसटी से भरा सरकार का खजाना: फरवरी में 8.1% ग्रोथ के साथ 1.83 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह
ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र
होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण
भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए
महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल; बस, ऑटो और टैक्सी में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड पोस्टर लगाने की शुरुआत