राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

राजस्थान पर्यटन ने रचे नए कीर्तिमान

राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण के लिए व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में शिल्प ग्राम को लोक कलाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन लगातार नए माइलस्टोन स्थापित कर रहा है और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रहा है। पिछले दो वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में मिली अभूतपूर्व सफलता ने राजस्थान को वैश्विक स्तर पर सशक्त उपस्थिति दिलाई है।

दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राजस्थान को भारत का अग्रणी पर्यटन राज्य बनाने के लिए प्रदेश की समृद्ध विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में प्रदेश की ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण के लिए पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक व्यापक कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की प्रगति को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जवाहर कला केंद्र, जयपुर स्थित शिल्प ग्राम को लोक कलाओं और लोक कलाकारों के संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। दिया कुमारी ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास यात्रा को साथ लेकर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

Read More परिवहन निरीक्षक को धमकाने पर बस चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत