आमेर के सागर रोड पर लेपर्ड की दस्तक: हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास दीवार पर बैठा रहा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

आमेर: भैरव मंदिर की दीवार पर बैठा दिखा लेपर्ड, दहशत

आमेर के सागर रोड पर लेपर्ड की दस्तक: हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास दीवार पर बैठा रहा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

आमेर के सागर रोड पर हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास लेपर्ड दिखने से दहशत फैल गई। वन विभाग ने अवैध ट्रैकिंग को वन्यजीवों के आबादी में आने का मुख्य कारण बताया है।

जयपुर। आमेर स्थित सागर रोड पर हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास एक लेपर्ड दीवार पर बैठा नजर आया। घटना देर रात की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार लेपर्ड काफी देर तक हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास ऊंची दीवार पर शांत बैठा रहा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आबादी के आसपास वन क्षेत्र है। 

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आमेर की पहाड़ियों में लंबे समय से अवैध ट्रैकिंग और बिना अनुमति आवाजाही हो रही है इससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अवैध ट्रैकिंग पर सख्ती से रोक नहीं लग पा रही विशेषज्ञों का मानना है कि जब जंगलों में शांति भंग होती है और मानवीय गतिविधियां बढ़ती हैं तो वन्यजीव सुरक्षित ठिकाने की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। 

रेंज अधिकारी रघुवेन्द्र राठौड़ ने बताया की लेपर्ड दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची और आसपास गश्त शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली वही आमेर की पहाड़ियों में लेपर्ड की मौजूदगी स्वाभाविक है लेकिन आमतौर पर वे इंसानों से दूरी बनाए रखते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे