भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए

मोतीडूंगरी गणेश जी: 151 किलो दूध से अभिषेक और दिव्य श्रृंगार

भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए

जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में रविवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में भगवान गणपति का 151 किलो दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। सहस्त्रनाम पाठ के साथ 1001 मोदकों का भोग लगाया गया, जिसके बाद गजानन नवीन पोशाक में 'फूल बंगले' में विराजमान हुए।

जयपुर। मोतीडूंगरी स्थित श्री गणेश जी मंदिर में रविवार प्रातः विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह भगवान गणपति महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 21 किलो बूरा, घी, शहद, केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र एवं गुलाब इत्र से अभिषेक किया गया।

मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि सबसे पहले भगवान का गंगाजल, केवड़ा जल और गुलाब जल से पवित्र स्नान कराया गया। इसके पश्चात पंचामृत से विधिवत अभिषेक सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात पुनः गंगाजल से शुद्ध स्नान कराकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

प्रातः 11 बजे भगवान श्री गणपति के सहस्त्रनाम पाठ के साथ 1001 मोदकों का अर्पण किया गया। इस दौरान भगवान को नवीन पोशाक धारण कराई गई और विशेष खीर का भोग भी लगाया गया। अनुष्ठान के पश्चात भगवान श्री गणपति फूल बंगले में विराजमान हुए। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी  जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पड़ोसी ने विवाहिता...
जीएसटी से भरा सरकार का खजाना: फरवरी में 8.1% ग्रोथ के साथ 1.83 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह
ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र
होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण
भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए
महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल; बस, ऑटो और टैक्सी में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड पोस्टर लगाने की शुरुआत