कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल

2,065 करोड़ के उपकर पर उठे सवाल

कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बिक्री से प्रतिदिन 60 से 70 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। कैग (CAG) रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन पर वसूले जा रहे सड़क विकास उपकर से सालाना 2,065 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस राशि के उपयोग और सड़कों की गुणवत्ता का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग उठ रही है।

जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बिक्री से सरकार को रोजाना करीब 60 से 70 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो रहा है। ईंधन बिक्री से मिलने वाली इस राशि में सड़क विकास उपकर भी शामिल है। कैग की रिपोर्ट में पेट्रोल पर डेढ़ रुपए और डीजल पर पौने दो रुपए प्रति लीटर सड़क विकास उपकर निर्धारित होने का उल्लेख किया गया है। सालाना ईंधन खपत के आधार पर इस उपकर से करीब 2065 करोड़ रुपए जुटने का अनुमान सामने आया है। रिपोर्ट के बाद अब सड़क विकास के नाम पर वाहन चालकों से जुटाई जा रही इस राशि के उपयोग का पूरा हिसाब सामने लाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

विशेष रूप से सार्वजनिक निर्माण विभाग की परियोजनाओं में उपकर से प्राप्त राशि के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण के साथ पुरानी सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है। राज्य के बजट प्रावधानों में मिसिंग लिंक परियोजनाओं के लिए करीब 2101 करोड़ रुपए का प्रावधान सामने आया है। वहीं 6418 किलोमीटर सड़कों के सुधार का लक्ष्य भी दर्ज किया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए करीब 2000 कैमरों के माध्यम से निगरानी की तैयारी का भी बजट में उल्लेख किया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम