राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम

वर्तमान में 7,361.12 एमक्यूएम पानी उपलब्ध

राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम
राजस्थान के 693 बांधों में पिछले 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा। जल संसाधन विभाग के अनुसार, अब कुल 7,361.12 एमक्यूएम पानी उपलब्ध, क्षमता का 56.50 प्रतिशत। पिछले वर्ष इसी अवधि में 79.64 प्रतिशत जलभराव था। कोटा जोन 70.75 प्रतिशत के साथ आगे।

जयपुर। प्रदेश के बांधों में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 6.05 एमक्यूएम पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम है, जबकि इनमें वर्तमान में 7,361.12 एमक्यूएम पानी उपलब्ध है। यह कुल क्षमता का 56.50 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष इसी अवधि में बांधों में 10,376.81 एमक्यूएम पानी था, जो कुल क्षमता का 79.64 प्रतिशत था। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में जलभराव काफी कम है। वहीं 15 जून 2026 को बांधों में 5,792.48 एमक्यूएम पानी था, जो 44.46 प्रतिशत था।

जल संसाधन विभाग के जोनवार आंकड़ों में कोटा जोन में सबसे अधिक 70.75 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। इसके बाद बांसवाड़ा में 58.05, जयपुर में 55.41, उदयपुर में 44.53, भरतपुर में 45.53 और जोधपुर जोन में 18.12 प्रतिशत जलभराव है। कुल 693 बांधों में 42 पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 443 बांध आंशिक रूप से भरे हैं। 208 बांध खाली हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी