अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा

कांग्रेस पर विरासत के अपमान का आरोप

अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
अयोध्या में निषाद समाज के कार्यक्रम में आयोजित कथित मछली भोज पर उप्र की राजनीति गर्मा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'दोहरे चरित्र' वाले आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सबूत पेश करने की चुनौती दी है और कहा कि आरोप सही साबित होने पर वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

लखनऊ। अयोध्या में निषाद समाज के कार्यक्रम के बाद कथित मछली भोज को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए अजय राय ने कहा कि यदि उनकी मछली खाते हुए तस्वीर है तो उसे जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि आरोप साबित हो जाने पर वह तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, रविवार को अयोध्या में निषाद समाज की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभा में मौजूद रहे। बारिश से बचने के लिए कई लोग सिर पर कुर्सियां रखकर भीगते हुए कार्यक्रम में डटे रहे।

कार्यक्रम के बाद वहां मछली पकाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे तभी देश की स्वतंत्रता और विरासत सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पर विरासत के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जाते हैं और इसके बाद मछली भोज की दावत उड़ाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के ‘राम-राम’ कहने पर भी सवाल उठाते हुए इसे लेकर तीखी टिप्पणी की। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को प्रमाणित किया जाए। अजय राय ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनकी मछली खाते हुए तस्वीर सामने आती है तो वह तत्काल इस्तीफा दे देंगे।

Read More सम्मेलन के समापन अवसर पर बोले पीएम, कहा- ‘ब्रिक्स’ सम्मेलन में लिए फैसलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है

इस मुद्दे ने अयोध्या के एक स्थानीय कार्यक्रम को प्रदेश की राजनीति का नया विवाद बना दिया है। भाजपा जहां इसे कांग्रेस के कथित दोहरे चरित्र और धार्मिक भावनाओं से जोड़कर उठा रही है। वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक आरोप बताते हुए प्रमाण पेश करने की चुनौती दे रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ने के आसार हैं।

Read More राहुल गांधी का आरोप : भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर तोड़ते है पार्टी, फिर छीनते है चुनाव चिह्न

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय