पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

एक लाख सात हजार रुपए की जुआ राशि और बड़ी मात्रा में उपकरण जब्त

पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
अशोक नगर थाना पुलिस और डीएसटी ने पोकर स्किल गेम की आड़ में चल रहे जुआघर का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार। कमला मार्ग स्थित माया गेमिंग परिसर से 1.07 लाख रुपए नकद, 5,300 रुपए के जुआ टोकन, नौ ताश की गड्डियां, 200 बैंड और 150 सदस्यता कार्ड बरामद।

जयपुर। अशोक नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पोकर स्किल गेम की आड़ में चल रहे जुआघर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ताश के पत्तों और टोकन से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मैनेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से एक लाख सात हजार रुपए की जुआ राशि और जुआ खेलने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि आरोपी भव्या, दीपक सिंह, कौशल शाह, अजय जोशी, आशीष दीवान, ऋषभ जैन और प्रेम सिंह मोड़ई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच है और वे जयपुर सहित अन्य स्थानों के निवासी हैं। पुलिस ने कमला मार्ग स्थित स्कीम में संचालित माया गेमिंग एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में दबिश दी। यहां पोकर स्किल गेम की आड़ में लोगों को जुआ खिलाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से एक लाख सात हजार रुपए नकद, 5300 रुपए के जुआ टोकन, ताश की नौ गड्डियां, 200 बैंड और 150 सदस्यता कार्ड जब्त किए। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित होकर अवैध रूप से रुपए की हार-जीत पर जुआ खेलवा रहे थे। मामले में आरोपियों और माया गेमिंग एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस