मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माँ राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

राजस्थान के निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर होने की भी कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माँ राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना। भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के निरंतर विकास और प्रगति की प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण एवं मंगल की कामना।

जयपुर। पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने देवाधिदेव महादेव का अभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो।

उन्होंने राजस्थान के निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को प्रदेशवासियों के लिए मंगलकारी बताते हुए सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी