मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम

कारोबार सुगमता और पारदर्शिता पर जोर

मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल डिवाइस रूल्स, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य आउटसोर्स्ड स्टरलाइजेशन प्रक्रिया को सरल बनाना, परीक्षण शुल्क में एकरूपता लाना और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए नियामकीय मंजूरी की समयसीमा को कम करना है।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल डिवाइस रूल्स, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाना, परीक्षण शुल्क में एकरूपता लाना और पात्र मेडिकल उपकरणों को भारतीय बाजार में तेजी से उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों में तीन प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें मेडिकल डिवाइस की आउटसोर्स्ड स्टरलाइजेशन प्रक्रिया को सरल बनाना, मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग के लिए समान शुल्क निर्धारित करना तथा उन मेडिकल डिवाइस के लिए क्लिनिकल जांच की आवश्यकता में छूट देने वाली मान्यता प्राप्त नियामकीय व्यवस्थाओं में यूरोपीय संघ को शामिल करना शामिल है, जिनका कोई पूर्वानुमान उपकरण उपलब्ध नहीं है।

मेडिकल डिवाइस रूल्स, 2017 के नियम 44 में प्रस्तावित बदलाव के तहत जिन निर्माता कंपनियों के पास अपनी स्टरलाइजेशन सुविधा नहीं है और वे लाइसेंस प्राप्त बाहरी सुविधा से स्टरलाइजेशन कराती हैं, उन्हें अलग से लोन लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, संबंधित स्टरलाइजेशन सुविधा के पास मेडिकल डिवाइस नियमों के तहत वैध लाइसेंस होना जरूरी होगा। इससे अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं, दस्तावेजी प्रक्रिया, मंजूरी में लगने वाले समय और लागत में कमी आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, प्रस्तावित सुधारों से नियामकीय प्रक्रियाएं सरल होंगी, अनुपालन लागत घटेगी और व्यवस्था में पारदर्शिता तथा पूर्वानुमेयता बढ़ेगी। साथ ही, इन बदलावों से मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नियामकीय मानकों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कारोबार सुगमता से जुड़े इन सुधारों के साथ मेडिकल डिवाइस की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन के उच्च मानकों को बनाए रखा जाएगा। सरकार का मानना है कि ये संशोधन देश में मेडिकल डिवाइस के नियामकीय ढांचे को मजबूत करने और उन्नत चिकित्सा तकनीकों की उपलब्धता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Read More सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई, वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ की घोषणा

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय