निकाय चुनावों की भाजपा कार्यालय में समीक्षा : संभाग प्रभारियों के साथ मंथन, राठौड़-द्विवेदी सहित चुनाव से जुड़े नेता हुए शामिल
बैठक में आगे की रणनीति पर भी हुआ विचार-विमर्श
जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को नगरीय निकाय चुनाव-2026 के परिणामों की विस्तृत समीक्षा और पड़ताल के लिए अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, संभाग चुनाव प्रभारी और चुनाव संचालन समिति के सदस्य शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सुबह प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद संभाग प्रभारियों के साथ मंथन शुरू हुआ।
बैठक में निकाय चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी को शानदार परिणाम मिले हैं और उन्होंने राजस्थान की जनता का आभार व्यक्त किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में 37 प्रतिशत लोग अब शहरों में रहने लगे हैं। उन्होंने इसे रेफरेंडम बताया और कहा कि अंडरकरंट पूरी तरह भाजपा के पक्ष में था। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहुंचने की भी संभावना जताई गई थी, हालांकि बाद में उनका आना तय नहीं हो सका। बैठक में आगे की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Comment List