AGTF का बड़ा एक्शन : लॉरेंस गैंग के 2 इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे आरोपी

कार्रवाई करते हुए दोनों इनामी बदमाशों को दबोचा

AGTF का बड़ा एक्शन : लॉरेंस गैंग के 2 इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे आरोपी
लॉरेंस–आरज़ू बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कुख्यात शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया। दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे जोधपुर में वारदात की फिराक में पहुंचे थे। दोनों पंजाब के अबोहर और फाजिल्का में हत्या के मामलों में भी वांछित हैं। पुलिस पूछताछ जारी है।

जोधपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस–आरज़ू बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कुख्यात शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस की ओर से 5-5 लाख का इनाम घोषित था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बदमाश जोधपुर में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर और फाजिल्का में हुई हत्या की वारदातों में भी वांछित बताए जा रहे हैं। AGTF टीम ने जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से सघन कार्रवाई करते हुए दोनों इनामी बदमाशों को दबोच लिया।

यह कार्रवाई दिनेश एम.एन. के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में ASP सिद्धांत शर्मा, DySP रविंद्र प्रताप, Inspector Sunil Jangid और Inspector Ramsingh के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में AGTF टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जोधपुर में उनके आने के उद्देश्य तथा संभावित वारदात की योजना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags: action

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय
उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक एपीओ : अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित, चांदमल वर्मा ने जारी किए आदेश
मायावती का नया फरमान : आनन्द कुमार के परिवार में केवल ईशान को ही मिलेगी पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी, गंभीर गलती करने पर होंगे पार्टी से बाहर