उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक एपीओ : अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित, चांदमल वर्मा ने जारी किए आदेश
विभागीय स्तर पर जांच और अन्य कार्रवाई की जाएगी
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक हेमंत कुमार शर्मा को प्रशासन ने एपीओ कर दिया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है। एपीओ अवधि के दौरान शर्मा को रोडवेज मुख्यालय जयपुर में अपनी उपस्थिति देनी होगी। यह कार्रवाई रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से उदयपुर जोन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद की गई है।
रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) चांदमल वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक पद का अतिरिक्त कार्यभार डूंगरपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक हरदीप सिंह राव को सौंपा गया है। राव अब डूंगरपुर के साथ उदयपुर डिपो का काम भी संभालेंगे। बताया गया कि रोडवेज के संचालन परिणामों और डिपो की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यालय स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत आगे विभागीय स्तर पर जांच और अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Comment List