DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
छात्रों के विश्वास और समर्थन ने दिलाई बड़ी जीत
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज कर नया इतिहास बनाया है। नंगे पैर चुनाव प्रचार करने वाले शौकीन ने न केवल उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, बल्कि 20 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से विजयी होकर अपनी मजबूत छात्र पकड़ भी दिखाई। परिणाम आने के बाद उनका संकल्प पूरा हुआ और उन्होंने पैरों में चप्पल डाल ली।
शौकीन ने कहा कि उन्हें अपनी जीत का भरोसा था। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों को लगातार उठाने और उनके बीच रहकर काम करने का उन्हें फायदा मिला। छात्रों के विश्वास और समर्थन ने उन्हें बड़ी जीत दिलाई। दीपांशु शौकीन दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता बस कंडक्टर हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक किया है। छात्र राजनीति में शुरुआत से रुचि रखने वाले दीपांशु के पिता चाहते थे कि वह यूपीएससी की तैयारी करे।

Comment List