प्रदेश के 273 निकाय प्रमुखों के लिए मतदान कल, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम किए जाएंगे घोषित
निकायों में सोमवार को निकाय प्रमुखों के लिए मतदान होगा। इनमें 7 नगर निगम, 45 नगर परिषद और 221 नगर पालिकाएं शामिल हैं। 32 निकायों में प्रमुख निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 560 प्रत्याशियों के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। 22 सितंबर को उपप्रमुखों के चुनाव होंगे।
जयपुर। प्रदेश के 273 निकाय प्रमुखों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इन निकायों में सात नगर निगम, 45 नगर परिषद और 221 नगर पालिकाएं शामिल है। 32 निकायों में निकाय प्रमुखों चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। इनमें भरतपुर और भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर भी शामिल है। नगर निगमों में महापौर, नगर परिषदों में सभापति और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के कुल 560 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इनके लिए मतदान 21 सितम्बर को सुबह दस बजे से अपरांह दो बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होगा। कुछ निकायों में सीधा मुकाबला होगा, तो कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में बने रहने से त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी हुई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 16:12:21
दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कथित अभद्र फेसबुक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाने तक...

Comment List