रोडवेज बस में चेकिंग : यात्रियों से किराया लिया, टिकट नहीं दिया; परिचालक के खिलाफ कार्रवाई
केवल 30 यात्रियों को ही टिकट जारी किए
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कोटा डिपो के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार मीणा ने सवाई माधोपुर डिपो की बस में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की। बस धौलपुर जा रही थी। बाटोदा में चेकिंग के दौरान बस में कुल 48 यात्री सवार मिले, जबकि परिचालक ने केवल 30 यात्रियों को ही टिकट जारी किए थे। जांच में सामने आया कि 18 यात्रियों से परिचालक ने किराए की राशि तो ले ली, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिए। बस में परिचालक के रूप में श्याम सुंदर मौजूद थे।
चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 18 यात्रियों से किराए के रूप में 1000 रुपए तथा 200 रुपए पेनल्टी की राशि वसूल की गई। रोडवेज अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि बसों में टिकट जारी करने में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित परिचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comment List