पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय

पुलिस ने नहीं बताई आधिकारिक वजह

पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय
इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर के राष्ट्रव्यापी पीटीआई मार्च से पहले पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। लाहौर पुलिस ने इमरान की बहन अलीमा खान को उनके घर से गिरफ्तार किया। इससे पहले इस्लामाबाद में पीटीआई के चार कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए थे। पुलिस ने उन पर हिंसा और सरकारी काम में बाधा के आरोप लगाए हैं।

लाहौर। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर प्रस्तावित पीटीआई के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। लाहौर पुलिस ने इमरान खान की बहन अलीमा खान को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक वजह नहीं बताई है।

अलीमा खान जेल में बंद अपने भाई की रिहाई के लिए होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों और रणनीति में सक्रिय थीं। पीटीआई ने 27 सितंबर को राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च का आह्वान किया है। पार्टी का मुख्य मुद्दा इमरान खान की रिहाई है। इससे पहले इस्लामाबाद पुलिस ने पीटीआई से जुड़े 4 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। उन्हें प्रदर्शन की तैयारियों से संबंधित बैठक के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने इन पर दंगा, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अलीमा खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई समर्थकों में भी हलचल बढ़ गई है।

 

Tags: imran

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय