छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं

छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिलने के कारण पीजी में रहना पड़ता है

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा, इंदौर की एक छात्रा ने पूछा कि दीया जलाने के लिए पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? गांधी ने कहा, महंगे पीजी, किराये की चिंता और असुरक्षा के कारण कई छात्राएं पढ़ाई तक छोड़ देती हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज करते हुए कहा है कि सरकार के पास दीया जलाने को पैसा है लेकिन परेशान छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसा नही है। गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कल इंदौर में एक छात्रा ने उनसे पूछा था कि सरकार के पास दीया जलाने के लिए पैसा है, तो उनके हॉस्टल के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि गांव से पढ़ने शहर आने वाली छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिलने के कारण पीजी में रहना पड़ता है और सुरक्षित रहने में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि हर महीने किराये की चिंता और बेघर होने के डर के बीच छात्राओं को पढ़ाई करनी पड़ती है तथा कई लड़कियां रहने की जगह नहीं होने के कारण  बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं। उन्होंने आवास भत्ते को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यह महंगाई के साथ नहीं बढ़ता और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

Tags:  rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय