शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय

पुराने व्यवहार को देखते हुए उनका यह आचरण कोई नई बात नहीं

शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उपनाम धारण करने से विरासत, परिपक्वता और जिम्मेदारी नहीं मिलती। उन्होंने राहुल के प्रधानमंत्री संबंधी बयान को अशोभनीय बताया। नगर निगम चुनाव पर कहा कि हाइब्रिड तकनीक नियमों के तहत है। कांग्रेस के कथित राजनीतिक ड्रामे पर बोले—सुबह होते-होते पटाखा फुस्स हो गया।

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा है कि किसी का उपनाम धारण कर लेने भर से उससे जुड़ी विरासत, परिपक्वता और जिम्मेदार आचरण हासिल नहीं किया जा सकता है। शेखावत ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि गांधी ने अपने ही देश के प्रधानमंत्री को लेकर जिस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें सार्वजनिक मंच पर की, वह अशोभनीय और निंदनीय भी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पुराने व्यवहार को देखते हुए उनका यह आचरण कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उपनाम किसी से चुरा सकते हो, लेकिन उसके साथ जुड़ी विरासत, परिपक्वता और जिम्मेदारीपूर्ण आचरण का व्यवहार हासिल नहीं कर सकते हैं।

कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनाव में हाइब्रिड तकनीक के माध्यम से राजेंद्र सोलंकी को उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि यह नियम-कायदे के दायरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए शायद इसी उद्देश्य से नियमों में संशोधन किया होगा। उन्होंने कहा कि शहर के मतदाता पहले ही अपना मानस व्यक्त कर चुके हैं। नगर निगम बोर्ड के लिए चुने गए सदस्यों ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। ऐसे में चुनाव को लेकर जनता और निर्वाचित प्रतिनिधियों की भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दो दिन पहले भी रात में थाना रातानाडा जाकर एक हाईवोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा खड़ा करने का प्रयास किया गया, लेकिन सुबह होते-होते वह पटाखा फुस्स हो गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक माहौल को अनावश्यक रूप से गरमाने और झूठ-अफवाहों के जरिए भ्रम पैदा करने की कोशिशें जनता के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकतीं।

 

Read More एसआई भर्ती 2021 पुन: परीक्षा आज, 11 जिलों में 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Read More यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता

Read More भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल, पंचायतों में भी विजयी होंगे : भजनलाल शर्मा

 

 

Tags: shekhawat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय