एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से दिए जा रहे पीएनजी कनेक्शन
जयपुर। राजस्थान में एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शनों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के फोकस के अनुरूप राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) सहित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाएं गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार में जुटी हैं। इसके साथ ही घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
आरएसजीएल के 14वें स्थापना दिवस पर प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने कहा कि पीएनजी हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा का माध्यम होने के साथ सुरक्षित, सहज उपलब्ध और 24×7 सेवा सुविधा है। उन्होंने आम नागरिकों से पीएनजी सुविधा से जुड़ने की अपील की। तीन माह में 4500 नए परिवार जुड़े पाटनी ने बताया कि प्रदेश में सीजीडी संस्थाओं के माध्यम से अब तक करीब 2 लाख परिवार पीएनजी सेवाओं से जुड़ चुके हैं। आरएसजीएल ने भी पिछले तीन माह में करीब 4500 नए परिवारों को पीएनजी कनेक्शन दिए हैं।
इस दौरान 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी जारी किए गए। होटल-हॉस्टल और उद्योगों पर भी फोकस आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक सीपी चौधरी और विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ हॉस्टल, होटल, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को डीपीएनजी से जोड़ने के लिए आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। जिन क्षेत्रों में गैस वितरण नेटवर्क उपलब्ध है, वहां प्राथमिकता से कनेक्शन जारी किए जा

Comment List