सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई, वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ की घोषणा

योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और टूलकिट का वितरण

सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई, वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ की घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सराहना की। इस अवसर पर वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' तथा लखनऊ में 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026' और मार्जिन मनी ऋण पोर्टल की शुरुआत की गई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

योगी ने बताया कि सृजन और श्रम के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0' के तहत 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026' आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही मार्जिन मनी ऋण पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और टूलकिट का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा से संकल्प, श्रम से स्वावलंबन और स्वदेशी से समृद्धि की यह यात्रा 'विकसित भारत' के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान का उल्लेख करते हुए जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गजानन की विदाई और महापौर का चुनाव एक ही दिन, दोनों हैं संवेदनशील मामले गजानन की विदाई और महापौर का चुनाव एक ही दिन, दोनों हैं संवेदनशील मामले
प्रशासन बोला- दोपहर तक खत्म होगा महापौर चुनाव, शोभायात्रा की व्यवस्थाएं रहेंगी सुचारू।
गणेश महोत्सव : रोज 10 लाख के केले और 50 हजार के फूल बिक रहे
असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण
मायावती ने यूपीआई शुल्क पर सरकार को घेरा : जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, कहा- जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान दे सरकार
नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए
जयपुर का नया महापौर कौन होगा  : आज हो जाएगा तय, कल सुबह घोषणा और नामांकन
हार्ट अटैक से डिप्टी एसपी की मौत : पुलिस विभाग में शोक, जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी