यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत

ड्रोन के साथ विभिन्न मिसाइलों का इस्तेमाल

यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। हमले में दो लोगों की मौत और 20 घायल हुए। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे सबसे बड़े हमलों में गिना। ऑयल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। जेलेंस्की ने तेल-लॉजिस्टिक्स ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही। हमला रूस के संसदीय चुनाव के अंतिम दिन हुआ।

नई दिल्ली। यूक्रेन ने रूस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है। मॉस्को पर हुए इस हमले में 2 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की सूचना मिली है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को राजधानी पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया। उनके अनुसार, मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि मृतकों में 74 वर्षीय व्यक्ति और 44 वर्षीय महिला शामिल हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में ड्रोन के साथ विभिन्न मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया और तेल लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने इसे रूस की युद्ध क्षमता को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई बताया। यह हमला रूस में संसदीय चुनाव के अंतिम दिन हुआ। सोबयानिन ने आरोप लगाया कि हमले का उद्देश्य चुनाव में बाधा डालना था। रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में मतदान कराने को कीव ने अवैध बताया है।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय