पूर्णिमा-जीत ग्रुप की ओर से कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट, स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का मिला अवसर
केडमिक और इंटरनेशनल रिलेशंस लीडर्स शामिल थे
जयपुर। पूर्णिमा-जीत ग्रुप के इंटरनेशनल रिलेशंस ऑफिस की ओर से स्टूडेंट मोबिलिटी, इंटरनेशनल आर्टिकुलेशन, सेमेस्टर-अब्रॉड प्रोग्राम और फैकल्टी सहयोग के मौकों को बेहतर बनाने के लिए एक कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट की। गेडू ग्लोबल के सहयोग से विजिट के दौरान पूर्णिमा-जीत गु्रप के डेलिगेशन ने बर्लिन, पेरिस, नैन्सी और मैड्रिड में शिलर यूनिवर्सिटी, आईसीएन बिजनेस स्कूल, ईपी और ईएम के पार्टनर और संबंधित कैंपस का दौरा किया। डेलिगेशन में पूर्णिमा-जीत गु्रप के सीनियर एकेडमिक और इंटरनेशनल रिलेशंस लीडर्स शामिल थे।
इनमें इंटरनेशनल रिलेशंस की डायरेक्टर डॉ. स्वाति गोखरू, पीसीई के डायरेक्टर डॉ. महेश बुंदेले, पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल और जीत यूनिवर्स जोधपुर के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. विनीत मेहता शामिल रहे। विजिट से इंस्टीट्यूशनल लीडरशिप, एकेडमिक टीमों और कैंपस प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने और आटिकुलेशन पाथवे, सेमेस्टर.अब्रॉड के मौकों, स्टूडेंट और फैकल्टी मोबिलिटी, इंटरनेशनल इमर्शन, जॉइंट एकेडमिक पहल, रिसर्च सहयोग और स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का अवसर मिला।

Comment List