नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, 77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शुरुआत

इंटीरियर से लेकर खान-पान और स्वास्थ्य सेवाओं तक किए गए बड़े बदलाव

नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, 77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शुरुआत
राजस्थान की विश्वप्रसिद्ध शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' नए सीजन के लिए भव्य रूप में तैयार है। 9 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे सीजन के तहत नई दिल्ली से फ्लैग-ऑफ किया जाएगा। इस बार यात्रियों के लिए उन्नत रेस्टोरेंट, शाही व्यंजन, 76 हेल्थ टेस्ट और ज्योतिषीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

जयपुर। राजस्थान की विश्वप्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन Palace on Wheels नए शाही अंदाज और आधुनिक सुविधाओं के साथ नए पर्यटन सीजन के लिए तैयार है। सीजन की शुरुआत से पहले 6 सितंबर को ढेहर के बालाजी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। ETSP के Managing Director भगत सिंह लोहागढ़ ने ट्रेन के सुचारू संचालन, यात्रियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा और सीजन की सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं। नया सीजन 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शाम 5 से 6 बजे के बीच Flag-Off Ceremony होगी। राजस्थान पर्यटन की Principal Secretary शुचि त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेन को रवाना करेंगी।

राजसी इंटीरियर और अपग्रेडेड क्रॉकरी

नए सीजन में Palace on Wheels का लुक और अनुभव दोनों बदले नजर आएंगे। दोनों रेस्टोरेंट्स के इंटीरियर को नया भव्य स्वरूप दिया गया है और क्रॉकरी अपग्रेड की गई है। नए पर्दों व सजावटी तत्वों के साथ छह कमरों में कार्पेट की जगह विशेष मार्बल लगाया गया है। इनले वर्क, ब्रास-पीतल के काम तथा जर्मन सिल्वर और मेटल वर्क से कमरों को और शाही बनाया गया है।

शाही स्वाद के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजन

Read More राजस्थान निकाय चुनाव : नगर निगम जयपुर में अब 149-149 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा मुकाबला

नए मेन्यू में राजस्थानी और भारतीय पारंपरिक व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का समावेश किया गया है। यात्रियों को शाही अंदाज में परोसे जाने वाले पारंपरिक स्वाद के साथ विश्वस्तरीय व्यंजनों का अनुभव मिलेगा।

Read More 6.80 करोड़ के बॉस स्कैम में दो और गिरफ्तार : अब तक छह आरोपी पकड़े, जानें पूरा मामला

हर मेहमान का हेल्थ चेकअप, ज्योतिषीय सेवा भी

Read More मुख्य सचिव से एसीबी महानिदेशक की मुलाकात, लंबित अभियोजन स्वीकृति प्रकरणों की समीक्षा

इस सीजन Tata 1mg और Tata Group के साथ हुए MoU के तहत प्रत्येक यात्री का मेडिकल हेल्थ चेकअप कराया जाएगा, जिसमें करीब 76 प्रकार के टेस्ट शामिल होंगे। इससे Medical Tourism को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यात्रियों के लिए अनुभवी Astrologer की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। पहले टूर में 77 मेहमान सफर करेंगे, जबकि सीजन के शुरुआती चार टूर पहले ही Sold Out हो चुके हैं। दिल्ली, जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में मेहमानों का पारंपरिक सांस्कृतिक एवं शाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। नए बदलावों के साथ Palace on Wheels राजस्थान की शाही विरासत और आधुनिक लक्जरी का अनूठा संगम पेश करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य...
राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही
ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय