Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट

जयपुर, कोटा सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और कोटा समेत कई जिलों में बारिश जारी। 27 अगस्त तक बारिश का दौर बने रहने की संभावना। सोमवार को सीकरी में सर्वाधिक 102 मिमी बारिश दर्ज।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, कोटा सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अगले तीन दिन, यानी 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। इससे कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 102 एमएम बारिश भरतपुर जिले के सीकरी में दर्ज की गई, जो करीब चार इंच के बराबर है। भरतपुर में रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार शाम तक जारी रहा। इसके अलावा अलवर, करौली और दौसा समेत कई जिलों में भी तीन इंच तक पानी बरसा। करौली में बारिश के बाद पांचना बांध का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जयपुर में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी में बारिश से सड़कों पर पानी भरने के साथ यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जयपुर और कोटा में सोमवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के प्रभाव से राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार...
हाईवे पर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर वार, ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे हाईटेक हथियार
कांग्रेसजनों ने बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि की अर्पित, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में
Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी