आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में रची साजिश

चाचा भतीजा में चल रहा था प्रोपर्टी का विवाद

आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में रची साजिश
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने घर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी का अपने चाचा से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और साथी के साथ फरार हो गया।

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एक माह पहले घर में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि आरोपी शुभम (27) राजहंस कॉलोनी ब्रह्मपुरी हाल गोविंदपुरी रामनगर विस्तार महेशनगर और वंश भारद्वाज उर्फ अन्नू (21) घटवाड़ी आंधी जमवारामगढ़ रायसर हाल अनुपम रेजिडेंसी प्रतापनगर को गिरफ्तार किया है।

चाचा भतीजा में चल रहा था प्रोपर्टी का विवाद: जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम का उसके चाचा के बीच प्रोपट्री को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर उसने घर में खड़ी स्कूटी पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और मारपीट के बाद मौके से फरार हो गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम